मुजफ्फरपुर न्यायालय के न्यायाधीशों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं अधीनस्थ न्यायिक सेवा के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक रूप से कोरोना संकट से निपटने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि प्रदान की गई है.
कोरोना महामा’री के बीच घोषित लॉक डाउन के दूसरे चरण के आज नौवें दिन मुजफ्फरपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में 2 लाख 61 हजार रूपए की सहायता राशि एडीजे प्रथम, एडीजे षष्टम, एडीजे 13 और विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजीव रंजन सिंह सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई गई है. राशि से सम्बंधित चेक भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक राघवेंद्र सिंह को सौंपा गया.
बता दें की मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री राहत कोष में सहायता के लिए पूरी उदारता से योगदान दिया जा रहा है. इसी कड़ी में अब आमजन भी आगे बढ़कर सहयोग का हाथ बढ़ाने लगे हैं.

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले में कोई भी गरीब आदमी भूखा ना रहे इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन तक राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है और इस कार्य में पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा पूरा सहयोग किया जा रहा है. उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा की लॉक डाउन के दौरान सरकार और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए घरों में रहें, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें. साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचितों की सामर्थ्यनुसार मदद के लिए अधिक से अधिक लोगों के हाथ आगे बढ़ने चाहिए. समाजसेवी, प्रशासनिक व्यवस्था के अलावा न्यायालय कार्य से जुड़े लोग भी जरूरतमंदों की आवश्यकतायें पूरी करने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं, जो बेहद सराहनीये कदम है.
डिस्ट्रिक्ट सिस्टम एडमिनिसट्रेटर सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि ये सहायता राशि लगातार जारी रहेगी, जैसे जैसे राशि एकत्रित होती जायेगी वैसे वैसे भेजा जाता रहेगा।
व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के सचिव उमेश प्रसाद ने कहा कि संघ की ओर से सारे कर्मचारी मिलकर ज़रूरतमंद जनता को आर्थिक मदद करने के लिये लगातार अभियान चला रहे है और ज़िला जज साहब हम लोगों का कर रहे हैं।

मौके पर एडीजे प्रथम आर के मालवीय, एडीजे षष्टम राधे श्याम शुक्ला, एडीजे 13 रवि शंकर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुजफ्फरपुर के सचिव राजीव रंजन सिंह, सिविल कोर्ट एम्प्लॉई एसोसिएशन के सचिव उमेश प्रसाद, इंचार्ज एडमिनिस्ट्रेशन अशोक कुमार अरुण, डिस्ट्रिक्ट सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन सत्येंद्र कुमार, पेशकार बिनोद कुमार, राहुल कुमार, राजेश कुमार वर्मा, कौशल किशोर, सैयद बाकर अली, और अनंत कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे.




Comment here