BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : लॉक डाउन के बीच बैंक ऑफ इंडिया में लाखों की लू’ट, ह’थियारबंद अ’पराधियों ने दिया घ’टना को अंजाम…

लॉक डाउन के दौरान आज बुधवार को मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए सदर थाना से महज चंद कदमो की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के भगवानपुर चौक शाखा से 13 लाख 61 हजार रूपए लूट कर आराम से फरार हो गए. इस घट’ना से पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर नीरज कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत मौके पर पहुँच जाँच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाला. एसएसपी जयंत कांत ने बताया की 13 लाख 61 हजार रूपये की लूट हुई है. सीधे तौर पर सुरक्षा गार्ड की लापरवाही सामने आ रही है. जांच की जा रही है. जल्द ही अप’राधियों को चिन्हित कर पकड़ लिया जायेगा.


जानकारी के अनुसार दोपहर 12:35 में बैंक में 3 सशस्त्र अपराधी प्रवेश कर गार्ड को कब्जे में लेकर उसकी बं’दूक और का’रतूस लें लिया और कैशियर को पिस्तौल का भय दिखा कर 13 लाख 61 हजार रूपए समेत एक महिला उपभोक्ताओं से 1500 रूपए और एक अन्य व्यक्ति से 15 हजार रूपए लूट कर महज 10 से 15 मिनट में फ’रार हो गए. इस दौरान बैंक प्रबंधक जी पी सिंह के कक्ष का शीशा भी फो’ड़ दिया. आसपास के लोगों ने 3 राउंड फा’यरिंग की भी बात कहीं है.


दिलचस्प बात यह है की लॉक डाउन के दौरान प्रत्येक चौक चौराहों पर पुलिस मुस्तैद है बावजूद अप’राधी बैंक लूट की घ’टना को अंजाम दें कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है.
पिछले कुछ महीनों में कई लू’ट की घ’टनाये सामने आई है. एक्सिस बैंक लू’ट, एसबीआई बैंक लू’ट, मुथूट फाइनेंस लूट, फ्लिपकार्ट कुरिअर कंपनी लूट समेत कई अन्य चर्चित लू’टकां’ड की घ’टनाएं सदर थाना क्षेत्र में घ’टित हो चुकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.