Breaking NewsInternational

कोरोना के खि’लाफ ‘जंग’ में मदद के लिए नेपाल ने PM नरेंद्र मोदी को दिया धन्‍यवाद

कोरोना के खिलाफ के भारत लगातार दुनिया भर के देश में मदद भेज रहा है. इसी बीच पड़ोसी नेपाल को भी कोरोना से ‘जंग’ में भारत से मिली मदद के बाद नेपाल ने PM नरेंद्र मोदी को दिया धन्‍यवाद दिया है.

कोरोना वायरस की महामा’री से कोई भी देश इस समय अछूता नहीं है. भारत सहित दुनियाभर के सभी देश इसका सामना कर रहे हैं. भारत के पड़ोसी देशों में भी कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या में इजाफा हो रहा है. कोरोना के खि’लाफ इस जंग में मदद के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को धन्‍यवाद दिया है.

नेपाल के पीएम ने क्या कहा

नेपाल के पीएम ने एक ट्वीट करके कहा, ‘COVID-19 महामारी से लड़ने के लिए नेपाल को 23 टन आवश्यक दवाओं की मदद के लिए मैं भारत के प्रधानमंत्री @नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं. नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्‍वात्रा द्वारा आज इन दवाओं को स्वास्थ्य मंत्री भानुभक्‍त धकाल को सौंपा गया.’दवाओं की इस खेप में मलेरिया की दवा हाइड्रोक्‍सी क्‍लोरोक्विन भी शामिल है. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.