Breaking NewsNational

PM मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 27 अप्रैल को करेंगे Video कॉन्फ्रेंसिंग…

कोरोना संक्रमण के चलते देश को दूसरी बार किए गए लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी राज्यो के मुख्यमंत्रियों के साथ सोमवार (27 अप्रैल) को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। दूसरी बार बढ़ाए गए दो हफ्ते के लॉकडाउन की अवधि 3 मई को समाप्त हो रही है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 पर राज्य के हालत को लेकर उनसे चर्चा कर सकते हैं और अगले कदमों  के बारे में राज्यों का सुझाव जान सकते हैं।
गौरतलब है कि कोरोना महामा’री के चलते देश को पहली बार लॉकडाउन का ऐलान पीएम मोदी ने 24 मार्च को किया था और 25 मार्च से तीन हफ्ते यानि 14 अप्रैल के लिए लॉकडाउन किया गया। लेकिन, लगातार कोरोना के नए आने के देखने के बाद लॉकडाउन को 2 हफ्ते और बढ़ाकर इसे 3 मई तक किया गया है। ऐसे में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

11 अप्रैल को सीएम के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में क्या बोले थे पीएम?

दूसरी बार लॉकडाउन 14 अप्रैल को बढ़ाने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि जान है तो जहान है। इस विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पीएम ने मुख्यमंत्रियों से कहा था- ‘‘मैं 24 घंटे, सातों दिन फोन पर उपलब्ध हूं। कोई भी मुख्यमंत्री कभी भी मुझे सुझाव दे सकता है।“

प्रधानमंत्री ने कहा था ‘जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था, तो शुरुआत में इस पर जोर दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरूरी है। देश के ज्यादातर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया। अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी, जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा, तो कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी।’’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.