Breaking News

नाईट ब्लड सर्वे में फाइलेरिया मरीज भी निभाएगें भूमिका

मुजफ्फरपुर।
सूबे में शुरु होने वाले नाइट ब्लड सर्वे के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए अब फाइलेरिया मरीजों ने अपने कदम बढ़ाए हैं। मुशहरी के प्रह्लादपुर, द्वारिका नगर और मीनापुर के बनघरा गांव के फाइलेरिया सपोर्ट नेटवर्क के सदस्यों ने अपने क्षेत्र के एनबीएस साइटों के इलाकों में लोगों को फाइलेरिया के लिए उपयोगी जांच और फाइलेरिया बीमारी के बारे में विशेष जानकारी देंगे। मालूम हो कि प्रत्येक स्थायी और अस्थायी एनबीएस साइटों पर कम से कम 3 सौ लोगों के रक्त नमूने लेने हैं। इस बाबत बनघरा गांव की फाइलेरिया सपोर्ट नेटवर्क सदस्य उषा देवी ने बताया कि इस एनबीएस में हम लोग अपने जीवन में फाइलेरिया के कारण आने वाली परेशानी से सबक लेकर लोगों को एनबीए के महत्व को बताएगें। वहीं उन्हें फाइलेरिया के प्रति भी सचेत करेंगे।
वहीं पंच शकुंतला देवी ने बताया कि एनबीएस से हमलोग पहली बार जुड़ रहे हैं। एक व्यक्ति अगर फाइलेरिया ग्रस्त होता है तो लगभग उसका पूरा परिवार प्रभावित होता है। यह न सिर्फ उनके जीवन को अपंग बनाता है बल्कि स्वस्थ समाज की बसावट में भी विघ्न उतपन्न करता है। इस बार मैं अपने प्रयास से लोगों को इसके जांच के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरुक करूंगी।

स्वस्थ दिखने वालों को भी हो सकता है फाइलेरिया:

फाइलेरिया मरीज सरलता देवी ने बताया कि फाइलेरिया स्वस्थ दिखने वाले लोगों में भी हो सकता है। इसके पहचान के लिए नाइट ब्लड सर्वे बिल्कुल जरुरी है। इसके लिए भी हमलोग लोगों में जागरुकता फैला रहे हैं। आने वाले एमडीए अभियान के दौरान भी हमलोग लोगों को दवा खाने के​ लिए प्रेरित करेंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.