Breaking News

जिले में 20 से नाइट ब्लड सर्वे, 34 सत्र स्थल हुए चिन्हित

वैशाली। 18
जिले में सर्वजन दवा सेवन अभियान के पहले फाइलेरिया प्रसार दर का पता लगाने के लिए 20 दिसंबर से नाइट ब्लड सर्वे किया जाएगा। इसके लिए 17 स्थायी और 17 अस्थायी सत्र स्थलों का चुनाव किया गया है। प्रत्येक साइट पर कम से कम 300 लोगों के रक्त के नमूने लिए जाएगें। यह रक्त के नमूने रात के 8 बजे से 12 बजे के बीच लिए जाएगें। नाइट ब्लड सर्वे के सफल संचालन के लिए जिला भीबीडीसी कार्यालय परिसर में लैब टेक्नीशियन, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर और ब्लॉक कम्युनिटी आफिसर को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ गुड़िया कुमारी ने बताया कि जांच के दौरान सबसे जरुरी तथ्य है ठीक से रक्त के नमूने लेना तथा उसे ठीक तरह से स्लाइड पर रखना ताकि रिपोर्ट ठीक से आ सके। वहीं नमूने लेने के बाद स्लाइड का जल्द से जल्द जांच भी बहुत जरुरी है, ताकि माइक्रो फाइलेरिया की स्थिति ठीक से पता चल सके। एनबीए के कार्य में पीरामल व पीसीआई जैसी सहयोगी संस्थाएं भी सहयोग करेगी।

रात में फाइलेरिया के परजीवी ज्यादा सक्रिय:

डॉ गुड़िया कुमारी ने बताया कि एनबीएस के दौरान रात को जांच करने का मुख्य कारण यह है कि फाइलेरिया के परजीवी रात 8 बजे के बाद ही सक्रिय होते हैं। ऐसे में जांच के दौरान सटीक माइक्रो फाइलेरिया की स्थिति का पता लग सकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी एसीएमओ डॉ अनिल शर्मा, सीडीओ डॉ सीताराम सिंह, जिला भीबीडीसी पदाधिकारी डॉ गुड़िया कुमारी, हेल्थ एजुकेटर राकेश कुमार, भीडीसीओ राजीव कुमार, प्रीति कुमारी, भीबीडीएस ऋृषि कुमार, संतोष कुमार, जफर नफीस व डेवलपमेंट पार्टनर के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.