Breaking News

आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन..विनय कुमार बने प्रधान सचिव

पटना: बिहार सरकार ने कई आईएएस अफसरों को प्रोन्नत्ति दी है। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। जानकारी मिल रही है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में अपर सचिव अतीश चंद्रा को मुख्य सचिव स्तर में प्रोन्नति दी गई है। वहीं, सड़क परिवहन मंत्रालय में संयुक्त सचिव विनय कुमार को प्रधान सचिव स्तर में प्रमोशन मिला है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर बताया गया कि लघु जल संसाधन विभाग की विशेष सचिव असीमा जैन को सचिव ग्रेड में प्रोन्नत्ति दी गई है। राज्य परियोजना निदेशक बी कार्तिकेय धन जी को भी सचिव ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है। मुजफ्फरपुर के डीएम प्रणव कुमार ईख आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह को भी सचिव लेवल में प्रोन्नत्ति दी गई है। भविष्य निधि के निदेशक नीलम चौधरी, पश्चिम चंपारण के बंदोबस्त पदाधिकारी सुरेश चौधरी, ग्रामीण कार्य विभाग की विशेष सचिव संजय दुबे को भी सचिव ग्रेड में प्रोन्नति दी गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.