Breaking News

राज्य के सरकारी स्कूलों से रोज कट रहे 1000 बच्चों के नाम

पटना: लगातार अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के नाम स्कूल से काटने का काम सितंबर, 2023 से शुरू हुआ, जो अब भी जारी है। आलम यह है कि अब भी प्रतिदिन औसतन एक हजार बच्चों के नाम स्कूलों से काटे जा रहे हैं। जिलों से शिक्षा विभाग को आने वाली रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है।

आपको बता दें कि दिसंबर माह में अब-तक 16 हजार से अधिक बच्चों के नाम स्कूलों से काटे गए हैं। हालांकि, शुरू से अब तक की बात करें ते सितंबर से अब- तक 23 लाख 70 हजार बच्चों के नाम काटे गए हैं। नवंबर माह तक 23 लाख 54 हजार बच्चों के नाम काटे गए थे।

स्कूलों से लगातार कई दिनों तक अनुपस्थित रहने वालों बच्चों के नाम काटे जा रहे हैं। इनमें सर्वाधिक संख्या उन बच्चों की है, जो सरकारी के साथ ही निजी स्कूल में भी नामांकित हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग की ओर से जिलों को दिये निर्देश में यह साफ कहा गया था कि लगातार 15 दिनों तक स्कूल से अनुपस्थित रहने पर छात्रों के नामांकन रद्द कर दिया जाए।

अगर कोई छात्र-छात्रा तीन दिनों तक लगातार अनुपस्थित हैं तो उनके अभिभावक को प्रधानाध्यापक नोटिस देंगे। यह भी निर्देश है कि हर विद्यार्थी की ट्रैकिंग की जाए और देख जाये कि कहीं वह एक ही साथ दो विद्यालयों में नामांकन तो नहीं कराया है। ऐसे छात्र नाम कटने के डर से लगातार 15 दिनों तक अनुपस्थित नहीं रहते हैं और बीच-बीच में सरकारी स्कूल में आते रहते हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.