कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन 2.0 की घोषणा की गयी है. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी भी तरह के वाहन के आवागमन पर रोक दी गयी है.
पुलिस पूरी तत्परता के साथ लोगों से लॉक डाउन का पालन कराने में जुटी है. इसके बावजूद अवै’ध शराब के कारोबारी श’राब की त’स्करी करने में जुटे हैं. ऐसा ही एक मामला जिले के बेला इंडस्ट्रियल इलाके में सामने आया है.

यहाँ एक बंद पड़े कारखाने में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमा’री की. इस मौके पर विभाग की ओर से 142 कार्टून विदेशी शराब ब’रामद किया गया. हालाँकि इस मामले में किसी की गि’रफ्तारी नहीं हो सकी है.
हालाँकि पुलिस की ओर से बताया गया की कारखाने के मालिक पर प्रा’थमिकी दर्ज की जाएगी. विभाग की ओर से इस बात की तफ्तीश की जा रही है की श’राब को कहाँ से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था.
Input: News4nation



Leave a Reply