BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

उपायुक्त के आदेश पर सहायक श्रम अधीक्षक ने बोकारो स्टील स्टील प्लांट का किया दौरा…

बोकारो : उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के आदेशानुसार आज सहायक श्रम अधीक्षक श्री हरेंद्र सिंह ने बोकारो स्टील प्लांट का औचक निरीक्षण कर वहां काम कर रहे ठेका मजदूर तथा दैनिक मजदूरों का हालचाल लिया। उपायुक्त के आदेश पर उन्होंने ठेका मजदूरों से कंपनी द्वारा प्रदान किए जा रहे सुविधाओं तथा अन्य प्रकार की जानकारियां ली। उन्होंने पूरे प्लांट परिसर में निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत मजदूरों से कार्य कराने की व्यवस्था का भी मूल्यांकन किया तथा मजदूरों को इस बात के लिए प्रेरित किया कि वह काम पर मास्क तथा सैनिटाइजर लेकर पहुंचे ताकि काम के दौरान उन्हें किसी संक्रमण का सामना ना करना पड़े। उन्होंने मजदूरों को बताया कि उपायुक्त के आदेश अनुसार लॉक डाउन के दौरान किसी भी मजदूर का वेतन नहीं काटा जाएगा अतः आप निश्चिंत होकर अपने कार्य पर बने रहें किसी प्रकार की कोई सम’स्या हो तो जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.