Breaking News

लॉकडाउन में बीच सड़क पर सिपाही ने दारोगा को ज’मकर पी’टा, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप…

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में दारोगा ने हमराह दिवान से चेकिंग की बात कहीं तो सिपाही ने दारोगा को ही पीट दिया। चौराहे पर हं’गामा काफी देर तक चला। नगर क्षेत्र में जीआईसी चौराहे पर हुई घटना का संज्ञान लेते हुए एसपी ने तत्काल आ’रोपी सिपाही को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए है।

लॉकडाउन को लेकर कोतवाली नगर में तैनात दारोगा रमेश चौहान की ड्यूटी नगर क्षेत्र में जीआईसी चौराहे पर लगी हुई थी। इनके साथ हमराह फोर्स में अभियोजन कार्यालय में तैनात दिवान राम आसरे यादव भी ड्यूटी पर थे। बताते है कि वाहन चेकिंग करते हुए दोपहर करीब 12 बजे दरोगा रमेश चौहान ने दिवान रामा आसरे को चेकिंग के लिए कहा।

आरोप है कि दिवान दारोगा की बात अनसुनी कर कुर्सी पर आराम करता रहा। इसी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। लम्हों भर में चौराहे पर दोनों के मध्य झ’गड़ा शुरू हो गया। शहर कोतवाल अंबर सिंह की मानें तो सिपाही राम आसरे यादव ने झगड़ा करते हुए दो-तीन डंडे दरोगा रमेश चौहान को मार दिए। जिससे उन्हें चोट भी आई है। पुलिस अधीक्षक ने कुल मामले को संज्ञान में लेते हुए राम आसरे यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच के आदेश दे दिए है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.