तमिलनाडु के 400 मछुआरे अंडमान में फंसे हैं। मंगलवार को नेशनल फिशरफोल्क फोरम (NFF) ने केंद्र से इन्हें वापस लाने का आग्रह किया। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए गत माह 25 मार्च को अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी जो अब 3 मई तक जारी रहेगा। इस क्रम में लोग जहां थे वहीं फंसे हैं। आपात स्थिति में फंसे लोग अपनी जरूरतों के लिए प्रशासन से सहयोग लेकर घरों को पहुंच रहे हैं।
NFF के चेयरपर्सन एम इलांगो ( Chairperson M. Ilango) ने कहा, ‘तमिलनाडु के 6 जिलों से करीब 400 तमिल मछुआरे अपनी नौकाओं के साथ मछली पकड़ने के लिए अंडमान में थे और लॉकडाउन के ऐलान के बाद वहीं रह गए। यहां तक कि वहां उन्हें खाने के लिए भी कुछ नहीं मिल रहा है।’ इलांगो ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकारों को उन्हें सुरक्षित अपने घरों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा, ‘हाल के कुछ सालों से राज्य के 6 जिलों कन्याकुमारी (Kanyakumari), तिरुनेलवेली (Tirunelveli), तूतीकोरिन (Tuticorin), रामनाड (Ramnad), नागापट्टीनम (Nagapattinam) और कुड्डलकोर (Cuddalore) से मछुआरे अंडमान आइलैंड जाते हैं और कुछ महीने वहीं रुककर मछलियां पकड़ते हैं और अप्रैल में वापस लौट जाते हैं।’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, अंडमान प्रशासन और तमिलनाडु सरकार को मिलकर इन्हें वापस अपने राज्य भेजने का बंदोबस्त करना चाहिए।




Leave a Reply