कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने देश में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है। लॉकडाउन की वजह से कोई लोग दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। वहीं, तेलंगाना में फंसे छत्तीसगढ़ के कुछ लोग पैदल ही अपने राज्य के लिए निकल पड़े। इस दौरान उनके साल चल रही एक लड़की की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से छत्तीसगढ़ के 11 लोग तेलंगाना में फंस गए थे। जिसके बाद उन्होंने पैदल ही वहां से बीजापुर में अपने पैतृक निवास लौटने का फैसला किया। इस दौरान उनके साथ एक 12 साल की लड़की की भी थी। जिसकी 18 अप्रैल को मौ’त हो गई।
सीएमएचओ बीजापुर ने कहा, ‘अभी तक मैने उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं देखी है, लेकिन ऐसा लगता है कि या तो थकावट, इलेक्ट्रोलाइट की कमी या फिर डि’हाइड्रेशन के कारण उसकी मृ’त्यु हुई है।’
उन्होंने बताया कि सभी लोग मिर्च के खेतों में काम करने के लिए तेलंगाना गए थे। लॉकडाउन की वजह से तेलंगाना से आने का कोई साधन नहीं था। फिलहाल लड़की के शरीर को संरक्षित कर एहतियात के तौर पर नमूने को कोरना वायरस की जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसका पोस्टमॉर्टम किया गया।बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 47 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1 हजार 336 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 18 हजार 601 हो गई है। इसमें से 3252 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 590 लोगों की जान जा चुकी है।



Leave a Reply