Breaking NewsSTATEUTTAR PRADESH

दो मिनट का मौन रख पिता को दी श्रद्धांजलि और फिर काम में जुट गए CM योगी आदित्यनाथ, देखें तस्वीरें…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्मयोगी के साथ ही बेटे का भी फर्ज अदा कर रहे हैं। पिता आनंद सिंह बिष्ट के कल एम्स दिल्ली में नि’धन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां को भा’वुक पत्र भेजा और फिर एक योगी तथा संत की भूमिका अदा करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रही प्रदेश की जनता को इससे मुक्ति दिलाने के उपायों पर चर्चा में जुट गए।

कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने के प्रयास में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को भी अपनी सरकारी आवास पर कोर टीम (टीम-11) के साथ बैठक करने हॉल में पहुंचे। बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट की आ’त्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

पिता के निधन पर दो मिनट की श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक शुरू की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस समीक्षा बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों को सिविल सेवा दिवस की शुभकामनायें भी दीं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर बधाई का ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि सिविल सेवा दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपने सदैव राष्‍ट्रहित में व्‍याप‍क योगदान दिया है। वैश्विक संकट के समय में देश व समाज की सेवा में समर्पित भाव से निरंतर कार्य कर आप सब जन कल्याण एवं उत्तम स्वास्थ्य सुनिश्चित कर रहे हैं। आप सभी कर्मवीरों और आपके परिजनों को साधुवाद।

यह परीक्षा की घड़ी है। सरदार पटेल के सपनों और जनमानस की सेवा की कसौटी पर खरा उतरने का समय है। कोरोना महामारी से उत्पन्न नई चुनौतियों से निपटने के लिये तन मन से माँ भारती की सेवा में समर्पित होने का अवसर है। मुझे आप सब पर विश्वास है और मेरी शुभकामनाएं आप सभी के साथ हैं।

ऋषिकेश में गंगा व हेवल नदी के संगम पर फूल चट्टी घाट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का विधि विधान के साथ दाह संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र मानेंद्र सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके पुत्र शैलेन्द्र सिंह व कनिष्ठ पुत्र महेंद्र सिंह सहित परिवार व गांव के लोग भी मौजूद रहे।

इससे पहले यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, रवीना मंत्री मदन कौशिक, धन सिंह रावत, परमार्थ निकेतन के प्रमोद यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, सांसद तीरथ सिंह रावत, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एडिशनल कमिश्नर सौम्या श्रीवास्तव ओएसडी सीएम उत्तर प्रदेश राज भूषण सहित कई लोगों ने स्वर्गीय आनंद सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.