कोराना के रोकथाम के लिए जारी लॉक डाउन में भूखमरी की समस्या से जूझ रहे लोगो के बीच दो दिनों से लगातार ब्रह्मपुरा के सामाजिक संगठन युग Creator के संस्थापक अमरनाथ, कोषा अध्यक्ष (कुणाल राजवीर, रूपेश राणा), अध्यक्ष (राकेश साह, राकेश यादव, मिथिलेश सागर, ओम प्रकाश) सभी के उत्कृष्ट नेतृत्व में विभिन्न ऐसे जगहों ( हनुमान मंदिर, लछमी चौक, दादर चौक झोप़पट्टियां, आदर्श ग्राम झोप़पट्टियों, दादर चौक और सिकंदरपुर स्टेडियम के सभी बहुत ज्यादा जरूरतमंद, गरीब और बेसहारा, संकटग्रस्त लोगों के बीच जा कर सभी झुग्गी/झोपड़ों में राहत सामग्री बाटी गई ।
150 से ज्यादा संकटग्रस्त परिवार को युग क्रिएटर द्वारा एक छोटे परिवार के लिए एक दिन के भोजन की पर्याप्त राहत सामग्री (1kg आटा, 1kg चावल, 1kg आलू, 1/2kg प्याज, 1/2kg दाल, 1/2kg नमक, 1 बिस्किट पैक, 1 सब्जी मशाला) दूरी बना बना कर बाटा गया ।।
राहत सामग्री को बाटने के साथ साथ, सभी को कुणाल राजवीर, रूपेश राणा और अमरनाथ द्वारा मेडिकल मास्क और साबुन देते हुए कोरोन्ना वायरस से बचने के लिए सभी उपाय बता कर जागरूकता अभियान भी चलाया गया ।। युग क्रिएटर द्वारा इन जगहों के छोटे बच्चो के बीच बिस्किट पैकेट भी बाटी गई।।

युग क्रिएटर के लॉक डाउन Help the Poors and Helpless के प्रमुख प्रायोजक Apex Public School, Kidsford, Success Mantra, Inspire Academy, Exam Mantra, Jeevan Deep Clinic अग्रणी भूमिका में सामिल थे।।
युग क्रिएटर में दान राशि देने वाले सभी लोगों का टीम की तरफ विशेष आभार ।।
गरीब और बेसहारा लोगों के बीच झुग्गी/झोपड़ों में राहत सामग्री के मिलने पर सभी बुजुर्गो ने आशीर्वाद और दुआए दी।। संकटग्रस्त लोगो के चेहरे पे मुस्कान अाई जिससे युग क्रिएटर का यह प्रयास सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।।



Leave a Reply