Breaking News

बिहार सरकार पर भड़के अश्विनी कुमार चौबे, कहा – ताड़का रूपी जितने भी राक्षस हैं सभी का वध होगा

बक्सर: केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे दो दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पटना में हुई दलित महिला पिटाई पर अश्विनी चौबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बिहार सरकार को राक्षसी प्रवृत्ति की संज्ञा देते हुए दुराचारी और अत्याचारी बताया. केंद्रीय मंत्री ने उस दबंग की गिरफ्तारी की मांग की. साथ ही उस दलित महिला को न्याय दिलाने के लिए महिलाओं की ओर से राज्य व्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है. यह भी कहा कि ताड़का रूपी जितने भी राक्षस हैं सभी का वध होगा

अश्विनी चौबे ने कहा कि पटना में मुख्यमंत्री आवास के अगल-बगल इतनी बड़ी वारदात हो जा रही है और सरकार को भनक भी नहीं लगी. दलित महिला पर अत्याचार करने वाले दबंगों की अभी तक गिरफ्तारी भी नहीं हुई है. महिला को न्याय दिलाने को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा के सदस्य पीड़िता से मिला है. महिला को न्याय दिलाने को लेकर महिला मोर्चा के अलावा अन्य लोग भी आगे आएंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा. 

दरअसल, मानवता को तार-तार कर देने वाली यह घटना पटना के खुसरूपुर थाना इलाके के एक गांव की है. दबंग ने अपने बेटे के साथ मिलकर एक दलित महिला को नंगा कर उसकी पिटाई कर दी. आरोप है कि उसने अपने बेटे से महिला के मुंह पर पेशाब भी कराया.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.