Breaking News

शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर BPSC और शिक्षा विभाग ने कर दिया क्लियर, जानें कब आयेगी रिजल्ट

पटना: 24-26 अगस्त तक आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर माह में आने की संभावना है..और इसी माह में 6- 12 कक्षा तक के लिए दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा.पहले चरण में जहां एक लाख 70 हजार पदों के लिए परीक्षा ली गयी है वहीं दूसरे चरण के लिए 6 से 12 वी कक्षा तक के लिए कम से कम 70 हजार शिक्षकों के लिए भर्ती निकाली जाएगी.पदों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है.

24 से 26 अगस्त तक आयोजित परीक्षा परिणाम को लेकर बीपीएससी चेयरमेन अतुल प्रसाद ने विशेष जानकारी दी है.उनके अनुसार अक्टूबर माह के मध्य में पहले 11-12,फिर 9-10 और सबसे अंत में पहली से पांचवी का परिणाम जारी किया जाएगा.बताते चले कि पहले परीक्षा परिणाम 18 से 25 सितंबर तक और फिर 27 से 30 सितंबर तक परिणाम आने की चर्चा थी पर अब बीपीएससी चेयरमेन ने रिजल्ट को लेकर स्पष्ट कर दिया है कि अक्टूबर मध्य तक शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया जाएगा.

वहीं दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर प्रथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार ने कहा है कि सभी जिलों से आरक्षण रोस्टर क्लियर कर रिक्ति भेजने का आदेश दिया गया है.आरक्षण के हिसाब से रिक्ति संख्या मिलते ही कुल पदों की संख्या के साथ रिक्ति बिहार लोक सेवा आयोग (bpsc) को भेज दी जाएगी.उसके बाद बीपीएससी सुविधानुसार विज्ञप्ति निकाल कर भर्ती प्रकिया पूरी करेगी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.