Uncategorized

साढ़े 3 लाख रुपए लेकर किडनैपर्स के पास पहुंची पुलिस:3 घंटे में ज्वेलर्स के बेटे को छुड़ाया

मुजफ्फरपुर में सोमवार को श्री गणेशाय ज्वेलर्स के 25 साल के बेटे का अपहरण कर लिया गया। अनजान नंबर से 20 लाख की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर 3 घंटे में युवक को ढूंढ निकाला है। किडैपर्स युवक के दोस्त ही थे, वे शॉर्टकट से पैसा कमाकर अमीर बनना चाहते थे।

पुलिस सादे कपड़ों में फिरौती के साढ़े 3 लाख रुपए लेकर पहुंची थी। किडनैपर्स जैसे ही पुलिस वालों से डील करने बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। मामले में आभूषण व्यवसायी मनोज कुमार के बेटे अंशु कुमार के एक दोस्त राहुल को गिरफ्तार किया गया है। 3 की तलाश जारी है।

करजा थाना क्षेत्र के करजा में अंशु कुमार के पिता की सोने-चांदी की दुकान है। सोमवार रात अंशु दुकान बंद कर लौट रहा था। उसके दोस्तों ने उसे पार्टी का कहकर बुलाया और फिर कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद अनजान नंबर से फिरौती मांगी गई। मामला सामने आने के बाद करजा पुलिस ने महज तीन घंटे में ही युवक को बरामद कर लिया।

जब अंशु घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया पर फोन स्वीच ऑफ था। इसी बीच पिता के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फिरौती के लिए फोन आना शुरू हो गया।

अपने माता-पिता के साथ घर लौटा अंशु कुमार।

पहले 20 लाख फिर 5 लाख की मांगी फिरौती

किडनैपर्स अंशु को छोड़ने के लिए फिरौती के तौर पर 20 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। धमकी दी गई कि फिरौती की रकम नहीं देने पर युवक की हत्या कर देंगे। परिजनों ने काफी मिन्नत के बाद अपहर्ता 10 लाख रुपए और सोना का जेवर देने की बात पर अड़ गया।

परिवार ने इतने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपी 5 लाख की फिरौती मांगने लगे। फिरौती नहीं देने पर कहा गया कि बेटे को पटना के गंगा पुल से नदी में फेंक दूंगा। इसके बाद परिजन 5 लाख रुपए देने को तैयार हो गए। उसके बाद करजा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.