मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र में तला’शी के दौरान एक एम्बुलेंस में छह पेटी श’राब मिली। पुलिस ने इस मामले में दो आ’रोपियों को गि’रफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गोरमी थाना पुलिस संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान चेकिंग अभियान चला रही है। कल इसी दौरान एक एम्बुलेंस को रोका गया। एम्बुलेंस की चेकिंग में कोई मरीज नहीं मिला, बल्कि 6 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पक’ड़ी गई श’राब सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी।

गोरमी थाना प्रभारी मनोज राजपूत ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि मरीजों को ले जाने वाली 108 एंबूलेंस मरीजों को ले जाने की जगह अबैध शराब की गांव-गांव ले जाकर सप्लाई कर रही है। शराब जब्त होने के मामले में पुलिस ने छोटे सिंह भदौरिया और अरविंद जाटव को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की कीमत 15 हजार रुपए बताई गई है।



Leave a Reply