जोधपुर जिले के ओसियां के सारण नगर स्थित जाखड़ कृषि फार्म पर गेहूं की कटाई ऐसे की है कि वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम उकेर दिया। जाखड़ कृषि फार्म हाउस पर काश्तकारों ने गेहूं की फसल काटते समय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम कर दिया। फसल की क’टाई करते समय फसल से मोदी लिख कर किसान परिवार ने देश के करोड़ों किसान भाइयों की तरफ से कोरोना संकट के समय प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों के प्रति आभार जताया है। जोधपुर के सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किसानों की इस कलाकारी के साथ छिपे संदेश को अपने शोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी साझा की है।
संकट के इस समय मे राजस्थान ही नही पूरे देश मे लॉक डाउन है और सरकार प्रशासन के साथ मिलकर किसान और काश्तकार भी देश के जनसामान्य की खाद्यान आपूति के लिए काम कर रहे हैं। फसल कटाई का काम जारी है। ऐसे में सरकार का धन्यवाद देने के उद्देश्य से किसानों ने भी फसल क’टाई में मोदी का नाम उकेर उनको धन्यवाद दिया है। इसी तरह केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र के जोधपुर के निवासियों के कोरोना काल के समय की जा रही सेवाओं और कोरोना महामा’री के दौर में सरहानीय कार्य करने वालो की कहानियां शेयर की हैं।

जोधपुर में रामचन्द्र द्वारा प्रतिदिन लगभग 100 मास्क बना लोगों को से निःशुल्क बांटे जा रहे हैं। अभी तक वह लगभग 2000 मास्क बांट चुके हैं। शेखावत ने रामचंद्र के इस बहुमूल्य योगदान के लिए आभार जताया। केंद्रीय मंत्री ने रामचंद्र राखेचा का वीडियो शेयर कर कहा कि कोरोना संकट में वह सच्चे सिपाही की भूमिका निभा रहे हैं। इसी तरह जोधपुर में लॉकडाउन में बना इंडियन बियर्ड ग्रुप की भी प्रशंसा की।
जोधपुर के राहुल बोहरा ने देशभर में उनके जैसी बड़ी दाढ़ी रखने वाले लोगों का यह इंडियन बियर्ड नाम से एक ग्रुप बनाया है, जो सभी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय भी हैं। शेखावत ने ग्रुप की अलग पहचान को ध्यान में रखते हुए इस मु’श्किल समय में आगे आकर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भारत सरकार का सहयोग करने की अपील की है।
बताते चलें कि कोरोना की वजह से अब तक दुनियाभर में 22 लाख 61 हजार 264 लोग संक्रमित हैं, जबकि एक लाख 54 हजार 789 लोगों की मौ’त हो चुकी है। बीमा’री से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोप और अमेरिका हुआ है। भारत में कोरोना के 14 हजार 792 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 488 लोगों की संक्रमण की वजह से मौ’त हो चुकी है।




Leave a Reply