BIHARBreaking NewsSTATE

बेटी को कोटा से लेकर बिहार पहुंचे विधायक, PK ने नीतीश पर साधा निशाना, बोलें- अब कहाँ गई आपकी मर्यादा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनावी सलाहकार रहे प्रशांत किशोर ने उन पर तीखा व्यंग्य किया है. प्रशांत किशोर का ये तंज कोटा में फंसे बिहार के छात्रों की वापसी से जुड़ा है.

प्रशांत किशोर ने कहा है कि कोटा में फंसे बिहार के सैकड़ों बच्चों की मदद की अपील को नीतीश कुमार ने यह कहकर खारिज कर दिया था कि ऐसा करना लॉकडाउन की मर्यादा के खिलाफ होगा. पीके ने कहा कि अब उन्हीं की सरकार ने बीजेपी के एक एमएलए को कोटा से अपनी बच्ची को लाने के लिए विशेष अनुमति दी है. नीतीश जी अब आपकी मर्यादा क्या कहती है?

निजी कार से कोटा गए बीजेपी विधायक

बता दें कि हिसुआ से बीजेपी के विधायक अनिल सिंह अपनी बेटी और पत्नी को लाने निजी वाहन से कोटा गए थे. अनिल सिंह को नवादा के एसडीएम ने पास निर्गत किया है उसके बाद वो कोटा के लिए निकले थे. इसी पर प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर ह’मला किया है.

नीतीश ने की थी योगी सरकार की आलोचना

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जब कोटा में फंसे उत्तर प्रदेश के छात्रों को लाने के लिए बसें भेजी थीं तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसकी आलोचना की थी. तब नीतीश कुमार ने कहा था कि ऐसा करना लॉकडाउन की मर्यादा के खिलाफ होगा. अब बिहार के ही बीजेपी विधायक प्रशासन से अनुमति लेकर अपनी बेटी और पत्नी को लाने कोटा के लिए निकले तो प्रशांत किशोर ने इसे लेकर नीतीश कुमार पर सवाल किया है.

तेजस्वी ने भी किया हमला

बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे पर नीतीश कुमार पर हमला किया है. तेजस्वी ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री यूपी के मुख्यमंत्री को कह रहे थे कि उन्हें कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए बसें नहीं भेजनी चाहिए थी. दूसरी तरफ अपने विधायक को गोपनीय तरीके से उनकी बेटी को वापस लाने की अनुमति दे रहे थे, बिहार में ऐसे अनेकों वीआईपी और अधिकारियों को पास निर्गत किए गए. फंसे बेचारा गरीब.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कोटा से लौट रहे हैं छात्र

बता दें कि बिहार यूपी के बॉर्डर से कोटा में पढ़ाई करने वाले छात्र लगातार घर लौट रहे हैं. इसी क्रम में कैमूर जिले के कर्मनाशा बॉर्डर पर तीन वाहनों से 10 छात्र कोटा से नवादा जाने के लिए आए. ये छात्र कोटा मे रहकर मेडिकल की कोचिंग करते थे.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.