Breaking NewsCRIMEUTTAR PRADESH

लॉकडाउन के बीच लग्जरी होटल के 35 कमरों में चल रहा था कॉल सेंटर, 7 लोग हुए गि’रफ्तार…

लॉकडाउन के बीच गुरुग्राम पुलिस ने उद्योग विहार स्थित एक लग्जरी होटल में बिना लाइसेंस कॉल सेंटर चलाने के आरोप में सात लोगों को गिर’फ्तार किया गया है, जबकि कॉल सेंटर में काम करने वाले 43 कर्मचारियों को छोड़ दिया है। पुलिस ने सभी को लॉकडाउन का उ’ल्लघंन करने के आरोप में गिर’फ्तार किया है।

इसके अलावा होटल निदेशक और महाप्रबधंक द्वारा प्रशासन को जानकारी नहीं देने पर पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार किया है। लग्जरी होटल में कॉल सेंटर 22 मार्च से चल रहा था। होटल में उनके द्वारा 35 कमरों को पांच हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बुक किया गया था। पुलिस अब जांच कर रही है कि उनके द्वारा विदेश में कितने लोगों को तकनीकी मदद की गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि होटल में चल रहे इस कॉल सेंटर का कंपनी के पास लाइसेंस है, लेकिन वह लाइसेंस सोहना रोड स्थित स्पेज टॉवर में चलाने का है। साल 2012 से कंपनी द्वारा कॉल सेंटर चलाया जा रहा है।

महीने के लिए कमरे किए थे बुक

एसीपी करन गोयल ने बताया कि लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद कॉल सेंटर कंपनी के निदेशक ने उद्योग विहार स्थित रेडिसन ब्लू होटल में 35 कमरे एक महीने के लिए बुक करवाए थे। इसके साथ ही कॉल सेंटर में काम करने वाले 50 कर्मचारियों को होटल में रुक कर काम करने के लिए कहां गया। 22 मार्च से यह कर्मचारी होटल में ही रहकर अमेरिका सहित अन्य देशों में तकनीकी स्पोर्ट दे रहे थे।

इन कर्मचारियों को जानकारी नहीं थी गलत तरीके से कॉल सेंटर चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास अनुमति नहीं थी कि वह होटल में कॉल सेंटर चलाएं। कॉल सेंटर कंपनी का मालिक अनुज जैन है और वह होटल में नहीं था। वह अपने घर से ही होटल में कॉल सेंटर चला रहा था। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.