Breaking NewsUTTAR PRADESH

UP में खुलेआम उड़ी लॉकडाउन की ध’ज्जियां, ऐसा बाजार जहां मिल रहा था मुर्गे से लेकर चूड़ी और चप्पल तक, भारी मात्रा में लोग मौजूद…

उत्तर प्रदेश के मेरठ में लॉकडाउन की खुलेआम ध’ज्जियां उड़ी। यहां के शकूरनगर में लॉकडाउन के बीच बाजार खुला हुआ था और भारी मात्रा में लोग मौजूद थे।शनिवार को सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो बनाने वाला एक शख्स बता रहा है कि शकूरनगर इलाके में किस तरह से बाजार खुले हुए हैं। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहां पर चिकन, चूड़ी, चप्पल सहित अन्य गैर जरूरी सामान खुलेआम बिक रहे हैं। बड़ी संख्या में बाजार में भीड़ उमड़ रही है। वीडियो में उसने यह दिखाने का प्रयास किया कि मेरठ में किस तरह से लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की और शकूरनगर की सीमाएं सील कर दी गई। इतना ही नहीं, पुलिस-आरआरएफ सड़क पर उतर आई। लोग भी पुलिस के साथ हाथ में डंडा लिए दिखाई पड़े। सख्ती हुई तो रविवार को बाजार नहीं खुला। उधर, वीडियो बनाने वाले कासिफ नाम के शख्स के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया में अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

रविवार तड़के शकूरनगर की सभी सीमाएं बैरियर लगाकर सील कर दी गई। गलियों को बन्द कर दिया गया। पुलिस ने लॉक डाउन का पालन कराने के लिए वहां के स्थानीय लोगों को भी अपने साथ में लिया। यह लोग हाथों में ला’ठी-डं’डे लेकर सड़क पर खड़े दिखाई दिए। लाठी-डंडे लेकर खड़े होने का इनका यह मकसद था कि कोई लॉकडाउन का उल्लंघन न कर पाए।

कासिफ के भाई पर हुई थी का’र्रवाई : एसएसपी
मेरठ एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि वीडियो बनाने वाले का नाम कासिफ है। वह शकूरनगर में अल शिफा टावर में जिम चलाता है। वह टीवी सीरियल की तलाश में मुम्बई भी जाता रहता है। करीब 8 दिन पहले ही वापस मेरठ आया है। एसएसपी के अनुसार, 6 दिन पहले कासिफ के भाई फैसल ने मोबाइल की दुकान खोली थी। लॉकडाउन के उ’ल्लंघन में उस पर पुलिस ने कार्र’वाई की थी।

लॉकडाउन के उल्लंघन में मुकदमा
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कासिफ पर शिकंजा कस दिया है। ब्रह्मपुरी सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कासिफ सहित 3-4 अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मुक’दमा दर्ज किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि कासिफ ने मास्क नहीं लगा रखा था। उधर, पुलिस ने कासिफ को गि’रफ्तार कर लिया है।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.