Breaking NewsDELHI

बड़ी खबर: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 अप्रैल से लॉकडाउन में कोई छूट नहीं, 27 को होगी समीक्षा…

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में शनिवार को सामने आए कोरोना वायरस के 186 मामलों को देखकर लगता है कि अब दिल्ली में कोरोना तेजी से फैलना शुरू हो गया है। यहां तेजी से कंटेनमेंट जोन भी बढ़ रहे हैं। हालांकि, स्थिति अभी नियंत्रण में है।

केजरीवाल ने कहा कि जिन जगहों पर लोगों ने सोशल डिस्टेंसिग के नियमों का पालन किया है, वहां पर इसके मामलों में काफी हद तक सुधार देखने को मिल रहा है। इसे नियंत्रण करने में लॉकडाउन का भी अहम योगदान है।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली कोरोना की सबसे मु’श्किल ल’ड़ाई लड़ रही है। विदेशों से आने वाले लोगों ने यहां कोरोना फैलाया है। इसमें मरकज का भी बड़ा योगदान रहा है। साथ ही केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली में पूरे देश की 2 प्रतिशत जनसंख्या रहती है, लेकिन पूरे देश में कोरोना के जितने मामले हैं उसके 12 प्रतिशत दिल्ली में हैं। सबसे ज्यादा मार दिल्ली को झे’लनी पड़ी है।

बीते कुछ दिनों में हमने हॉटस्पॉट में रैंडम टेस्ट कराए हैं। इस दौरान पाया गया है कि कुछ इलाकों में केस बढ़े हैं। वो भी तब जब वो हॉटस्पॉट हैं। कुछ लोग अब भी लापरवाही बरत रहे हैं, ये चिंता की बात है। मगर अभी हम इसे नियंत्रित कर सकते हैं।

दिल्ली में बीते कुछ दिनों में ऐसे केस आए हैं जिन मरीजों में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं था। न तो उन्हें बुखार था और ना ही खां’सी, लेकिन वो कोरोना संक्रमित थे। वो औरों को भी कोरोना बांट रहे थे। ये बहुत खतरनाक स्थिति है। हमारे लिए चिंता की बात है। दिल्ली के सभी 11 जिले हॉट हॉटस्पॉट हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार का कहना है कि जो हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन हैं उनमें ढील फिलहाल नहीं दी जानी चाहिए। दिल्ली में 11 जिले हैं और 11 के 11 जिले हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं। केंद्र सरकार के मुताबिक कंटेनमेंट जोन में ढील नहीं दी जा सकती।

आज की तारीख में दिल्ली में 77 कंटेनमेंट जोन हैं। दिल्ली में कोरोना तेजी से फैल रहा है, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण के बाहर नहीं है। आज दिल्ली में 1,893 केस हैं इनमें से 26 ICU में हैं और 6 वेंटिलेटर पर हैं। कल हमारे पास 736 टेस्ट की रिपोर्ट आई, उनमें से 186 कोरोना के मरीज निकले। इन 186 मरीजों में से किसी को कोरोना के लक्षण नहीं थे। अपने दिल्ली​वासियों की जिंदगी का ख्याल रखते हुए हमने फैसला लिया है कि फिलहाल लॉकडाउन की शर्तों में कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी। एक हफ्ते बाद हम दोबारा विशेषज्ञों के साथ बैठकर इसकी समीक्षा करेंगे और जरूरत पड़ी तो ढिलाई दे सकते हैं।

दिल्ली में कोरोना से अब तक 43 लोगों की मौ’त

राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 186 नए मामले सामने आने के साथ यहां कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1900 के करीब पहुंच गई। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल कहा था कि राजधानी में पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में मामूली कमी आई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम को जारी बुलेटिन के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 186 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1893 हो गए। साथ ही, एक संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद मृ’तक संख्या बढ़कर 43 हो गई।

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार को 2,274 नमूनों में से केवल 67 नमूने जांच में पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले तक रोजाना 180 से 350 के बीच नए मामले सामने आ रहे थे, जो चिंता का विषय था। केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन दिनों में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में मामूली कमी आई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.