BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

ह’ड़कंप: सीतामढ़ी में बीते 15 दिनों में 100 बकरियों की मौ’त, मरीं बकरियों में थे सर्दी, जुकाम, खां’सी व हल्का बु’खार के लक्षण, जानें…

कोरोना संकट के बीच प्रखंड क्षेत्र की विशनपुर गोनाही पंचायत के लोहकर गांधी टोला में बीते पंद्रह दिनों में अज्ञात बीमा’री से सौ बकरियों की मौ’त हो गई। जबकि, बगल के लोहकर चौक और हरिबेला गांव में कोई प’रेशानी नहीं है। प्रभावित गांधी टोला में 50-60 परिवार हैं। सबके घरों में दो-चार बकरियां हैं। घ’टना से दह’शत है।

कोरोना संक्रमण की आशंका

लोग कोरोना संक्रमण की आशंका से ड’रे हैं। हालांकि, चिकित्सकों ने इन्कार किया है। जिला मुख्यालय की मेडिकल टीम कैंप कर रही है। पशु चिकित्सक डॉ. विमल कुमार, डॉ. रामप्रवेश राम, डॉ. मनोज कुमार टोनी के साथ कर्मचारी दीपक कुमार, संजय कुमार की टीम ने 108 बकरियों की जांच कर दवा दी है।

गांव में कैंप कर रही मेडिकल टीम

चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि बीमार बकरियों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक टीम गांव में रहेगी। बीमा’र बकरियों की जांच और इलाज चल रहा है। एक दिन पूर्व सूचना मिली। बीमार बकरियों को एंटीबायोटिक, एंटीपायरेटिक, एंटी डायरियल, एविल और डेक्सोना दी जा रही है। सर्दी, जु’काम और खां’सी के लक्षण मिल रहे हैं। नाक से पानी गिर रहा है। इलाज के दौरान शनिवार को भी एक बकरी की मौ’त हो गई। मृ’त बकरियों को द”फना दिया गया।

21 परिवार प्रभावित

चिकित्सकों ने 50 बकरियों की मौ’त की पुष्टि की है। जबकि, बकरी पालकों ने सौ से अधिक की मौत की बात कही है। इनमें बेचन महतो की तीन, फकीरा गाई की 13, छोटन महतो की तीन, संजय ठाकुर की चार, सुरेश महतो की तीन, योग नारायण महतो की तीन, नंदू महतो की तीन, राज किशोर महतो की सात, पुकारी देवी की छह, छोटेलाल महतो की तीन, विनोद महतो की तीन, दारोगा महतो की एक, उपेंद्र महतो की छह, संतोष महतो की तीन, राजकिशोर ठाकुर की तीन, रघु बैठा की पांच, खेसारी महतो की दो, रामबाबू पासवान की सात, भिखारी बैठा की दो, बिकाऊ बैठा की दो, बंशी महतो की छह बकरियां आदि हैं।

सैंपल कलेक्शन किया गया

सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने कहा कि पशु चिकित्सकों की टीम प्रभावित गांव में भेजी गई है। जांच की जा रही है। सैंपल कलेक्शन किया गया है। किसी तरह की अफवाह में लोग नहीं आएं। स्थिति नियंत्रण में है। बकरियों को सर्दी, खां’सी की जानकारी मिली है। प्रशासन तत्पर है।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.