BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BreakingNews: कोरोना वायरस के ख’तरों को देख 100 बंदियों को मुजफ्फरपुर से गया जेल किया गया शिफ्ट, जानें…

कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को देखते हुए जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा के निर्देश पर शनिवार की मध्यरात्रि को 100 बंदियों को गया सेंट्रल जेल ट्रांसफर किया गया है। इसमें सजावार और विचारधिन बंदी भी शामिल है। इसकी पुष्टि सेंट्रल जेल मुजफ्फरपुर के अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने की है।

बताया है कि कारा में 2135 क्षमता के सापेक्ष करीब 2450 बंदी हैं। इसको देखते हुए काढ़ा नीरिक्षणालय एवं सुधार सेवा के आईजी ने औचक 100 बंदियों को गया भेजने का आदेश जारी किया। इसके आलोक में 100 बंदियों को 4 बस और कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा गया है, जो सुबह तक गया सेंट्रल जेल पहुंच जाएंगे।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.