Breaking News

20 लाख की लूट मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं:पटना के भूतनाथ रोड में हुई थी लूट

पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड में एक निजी फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों से 20 लाख 70 हजार, पांच सौ रुपए की लूट मामले में पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। हालांकि, पुलिस की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि लुटेरे शीघ्र ही पकड़ लिए जाएंगे। इसके बावजूद पुलिस को मामले में कोई अहम सुराग भी नहीं मिल पाया है और न ही सीसीटीवी फुटेज से कुछ मिल पाया है।

बाइक की चाबी निकाल ली थी

इधर शुक्रवार को पीड़ित की ओर से अगमकुआं थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ब्रांच क्रेडिट मैनेजर नीतीश कुमार ने बताया है कि वह गुरुवार की सुबह साढ़े 10 बजे के करीब कंपनी के मैनेजर रंजीत कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर कंपनी के 20 लाख, 70 हजार, 500 रुपये जमा करने भूतनाथ रोड स्थित यूनियन बैंक जा रहे थे। इस दौरान कंपनी से तीन सौ मीटर आगे बौद्ध बिहार कॉलोनी के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार चार व्यक्ति आकर उनकी बाइक को रुकवाते हुए घेर लिया। तभी एक अपराधी ने बाइक की चाबी निकाल ली।

बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी की ओर भागे

इस दौरान अपराधियों ने मेरे ऊपर पिस्टल सटा कर बैग में रखे सारे रुपये छीन लिए और बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी की ओर भाग गए। पीड़ित ने अपराधियों की पहचान बताते हुए बताया कि सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष होगी। वे काले रंग की एक होंडा साइन बाइक पर बैठे दो अपराधियों में से एक सफेद रंग का फूल शर्ट और पीछे बैठा अपराधी काले रंग का फूल शर्ट व दोनों जीन्स पहने हुए था। जबकि दो अन्य अपराधी एक अन्य बाइक पर बैठा था, जिसमें आगे वाला बदमाश काला रंग का फूल शर्ट पहना था। जबकि, उसी बाइक पर पीछे बैठा अपराधी उजले और काले रंग की फूल शर्ट व दोनों जीन्स पेंट पहने था। पीड़ित ने बताया कि दूसरा बजाज कंपनी की एवेंजर बाइक चलाने वाला अपराधी पतला-दुबला दिख रहा था।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.