Breaking News

एग्जाम का बेस बनेंगे सैंपल पेपर:CBSE ने जारी किया 10वीं-12वीं के लिए सैंपल पेपर, 15 फरवरी से होगी परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी, 2024 से शुरू हो जाएंगी। ऐसे में स्कूल एजुकेशन का आधे से ज्यादा सेशन पूरा हो चुका है। फर्स्ट टर्म के एग्जाम भी हो चुके हैं। अब बचे हुए पांच महीने में स्टूडेंट्स का बेस एग्जाम के लिए बेहतर ढंग से कम्प्लीट हो, इसके लिए बोर्ड द्वारा नया सैंपल पेपर जारी किया गया है।

इन सैंपल पेपर के लिए जरिए स्टूडेंट्स खुद का आकलन कर सकेंगे। इससे स्टूडेंट्स को खुद की कमियों का पता चलेगा। इसके अलावा बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के लिए विषयवार मार्किंग स्कीम की भी घोषणा की है। छात्र सैंपल पेपर 2024 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

वेबसाइट के अनुसार विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और हिंदी ए विषय के लिए सीबीएसई द्वारा क्लास 10 का सैंपल पेपर जारी किया गया है। वहीं, बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, ज्योग्राफी, हिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स विषय के लिए क्लास 12 का सैंपल पेपर जारी किया गया 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.