Breaking News

#MUZ : सड़क दुर्घ‘टना में मृ‘त छात्र के परिजनो से मिले पूर्व मंत्री अजीत कुमार, बंधाया ढाढ़स

मुजफ्फरपुर : राज्य के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अजीत कुमार शनिवार को कांटी क्षेत्र के पकरी गांव पहुंचे, जहां पिछले दिन सड़क दुर्घटना में मृत छात्र कुंदन के परिजन से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए ढांढ़स बंधाया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों के साथ दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय कुंदन को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कुंदन हमारे समाज का काफी होनहार नौजवान था, उसके निधन से समाज को अपूरणीय छति हुआ है। इस घटना से समाज का एक-एक लोग द्रवित एवं विचलित है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। विदित हो की स्वर्गीय कुंदन एल एल बी का छात्र था । बीते गुरुवार को परीक्षा देकर लौटने के क्रम में सदर थाना क्षेत्र के मधौल गांव के पास सड़क दुर्घटना में उसका मौत हो गया था।

इस अवसर पर स्वर्गीय कुंदन को श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में श्री कुमार के अलावा समाजिक कार्यकर्ता पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, मुरारी झा, बैजू सहनी, भरत प्रसाद चौरसिया, शिवनाथ चौरसिया, विरेंद्र प्रसाद चौरसिया, विवेक कुमार चौरसिया , विश्वनाथ प्रसाद चौरसिया, सतनारायण प्रसाद चौरसिया, वार्ड आयुक्त विजय राम, विनोद कुमार सहनी मनोज कुशवाहा, आदि प्रमुख हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.