BIHARBreaking NewsSTATE

BreakingNews: बिहार में 3 हजार उद्योगों को खोलने की तैयारी शुरू, केंद्र के आदेश के बाद तैयारी में जुटा उद्योग विभाग…

राज्य में करीब तीन हजार औद्योगिक इकाइयों को फिर से चालू करने की तैयारी है. यह सभी देशव्यापी लॉक डाउन के चलते बंद था. केंद्र सरकार ने 3 मई तक बढ़ाए गए लॉक डाउन में 20 अप्रैल के बाद उद्योगों को फिर से चालू करने के निर्देश दिए हैं सिर्फ वही उधोग अभी खोले जाएंगे जो औद्योगिक क्षेत्रों में है या ग्रामीण इलाकों में स्थित है. उद्योग विभाग इन इकाइयों को खुलवाने की तैयारी में जुटा है.

औद्योगिक गतिविधियां पूरी तरह बंद होने ऐसे कई तरह की दिक्कतें बढ़ गई थी हालांकि फूड सप्लाई चैन प्रभावित ना हो तो विभाग द्वारा सभी फ्लावर मिल, राइस मिल एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को पहले से ही खुलवा दिया गया था. अब औद्योगिक इकाइयों के शुरू होने से हजारों लोगों को फिर से काम मिल जाएगा.

जिन इकाइयों को खोले जाने की तैयारी है उसमें इंडस्ट्रियल एरिया में स्थिति इकाइयां है जिनकी संख्या करीब दो हजार है. इसके अलावा ग्रामीण इलाके में स्थित करीब एक हजार औद्योगिक इकाइयों को चालू कराया जाएगा. इसमें फूड प्रोसेसिंग के अलावा उपकरण निर्माण कराने वाली इकाइयां पेपर इंडस्ट्री, आईटी हार्डवेयर, पैकेजिंग इंडस्ट्री प्रोसेसिंग यूनिट शामिल है.

राज्य सरकार की सहमति मिलने के बाद उद्योग विभाग ने सभी जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं .गृह विभाग की ओर से केंद्र निर्देशों का हवाला देते हुए सभी जिलों को औद्योगिक गतिविधियां चालू कराने में सहयोग के लिए पत्र भेजा गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.