Breaking NewsDELHIHealth & Wellness

ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली में लेडी हार्डिंग अस्पताल के 2 डॉक्टर व 6 नर्सों को भी हुआ कोरोना, सम्पर्क में आए लोगों की तला’श जारी…

दिल्ली के लेडी हार्डिंग अस्पताल के 2 डॉक्टरों और 6 नर्सों का COVID19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। अस्पताल के अधिकारियों ने सभी 8 स्वास्थ्य कर्मचारियों को क्वारंटाइन कर दिया है। उनके सम्पर्क में आने वाले अन्य लोगों की भी तला’श जारी की जा रही है। अस्पताल के अधिकारी कंटेनमेंट प्लान के लिए बैठक कर रहे हैं।

दिल्ली में कोरोना से अब तक 43 लोगों की मौ’त

राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 186 नए मामले सामने आने के साथ यहां कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1900 के करीब पहुंच गई। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कल कहा था कि राजधानी में पिछले तीन दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में मामूली कमी आई है।

146 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम को जारी बुलेटिन के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 186 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1893 हो गए। साथ ही, एक संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद मृ’तक संख्या बढ़कर 43 हो गई।

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार को 2,274 नमूनों में से केवल 67 नमूने जांच में पॉजिटिव पाए गए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले तक रोजाना 180 से 350 के बीच नए मामले सामने आ रहे थे, जो चिं’ता का विषय था। केजरीवाल ने कहा कि पिछले तीन दिनों में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में मामूली कमी आई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.