बेतिया से गुजरने वाली गंडक नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट जारी है। वाल्मीकिनगर गंडक बराज से गंडक नदी में 45 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। फिलहाल उत्तर बिहार में गंडक नदी से बाढ़ का खतरा टल गया है।
नावों का परिचालन सामान्य तौर पर चल रहा
गिरते जलस्तर के बाद कई बिंदुओं पर कटाव के लिए नदी दबाव बना रही है। गंडक नदी अपने न्यूनतम जलस्तर पर पहुंच गई है। इससे गंडक नदी से बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। दियारा इलाके से लोगों को आने जाने के लिए नावों का परिचालन सामान्य तौर पर चल रहा है।

गंडक नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट।
गंडक नदी में कटाव की स्थिति
हालांकि गंडक नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट के बाद कई जगहों पर दबाव तो कई जगहों पर खेती वाले जमीन पर कटाव कर रही है। किसानों के कई एकड़ में लगे धान और गन्ने के फसल नदी में विलीन हो रहा है। हालांकि, गिरते हुए जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने राहत की सांस ली है। इस वजह से गंडक नदी कटाव की स्थिति कई जगहों पर पैदा कर रही है।
यही कारण है कि अभियंताओं को अलर्ट मोड में रखा गया है। वहीं जिले में लगातार कई दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। पिछले चार दिनों से जिले में बारिश पर ब्रेक है। इससे लोग गर्मी से परेशान हैं।




Comment here