मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पितृपक्ष मेला का भव्य शुभारंभ करेंगे। इससे पहले जायजा लेने के लिए 8 सितंबर को गया और बोध गया जाएंगे। वहां पितृपक्ष मेले की तैयारियों का जायाजा लेंगे। साथ ही महाबोधी टेंपल मे पूजा अर्चना भी करेंगे। इसके अलावा गया जी धाम निर्माण के लिए अधिकारियों से मीटिंग भी करेंगे।
इसको लेकर एक अणे मार्ग मे सीएम नीतीश कुमार ने अपने नजदीकी मंत्री के साथ बैठक की है। इस दौरान मंत्री संजय झा, मंत्री विजय चौधरी के अलावा सीएम सचिवालय के अन्य अधिकारी मौजूद रहे हैं। पितृपक्ष मेले की शुरुआत 28 सितंबर से हो रही है। यह 14 अक्टूबर तक चलेगा।

गया में इस तरह से दिखेगा ‘गया जी धाम’।
गया जी धाम को विकसित किया जा रहा है
महागठबंधन कैबिनेट ने मंगलवार को गया जी धाम के लिए 120 करोड़ से अधिक राशि खर्च करने पर मुहर लगाई है। गया जी धाम’’ में अत्याधुनिक धर्मशाला बनाने के लिए रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इस राशि से पर्यटकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाया जाएगा। सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त धर्मशाला होगा। गया जी धाम में देश का सबसे बड़ा धर्मशाला बनेगा। योजना के तहत यहां जी प्लस 4 भवन का निर्माण किया जायेगा। इसमें बेड-1080, डोरमेटरी 212 , दो बेडरूम की संख्या 48 रहेगी। भवन में लिफ्ट-4 और सीढ़ी- 8 बनाए जाएंगे। ‘गया जी धाम’ का निर्माण कार्य बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड करेगा।

303 कार के लिए पार्किंग बनेगी
गया धाम जी में 38 बस पार्किंग के साथ 303 कार के लिए पार्किंग का निर्माण किया जाएगा, ताकि पर्यटकों को पार्किंग में कहीं कोई परेशानी नहीं हो। इसके साथ ही ड्राइवर रेस्ट रूम बनाया जाएगा, ताकि चालकों को असुविधा नहीं हो। इस भवन में किचेन-2 के साथ डायनिंग हॉल, जेनरल स्टोर, सुधा स्टोर, आईसक्रीम पार्लर इत्यादि सुविधाएं सम्मिलित की गई है। यहां सोलर पावर जेनरेशन सिस्टम भी लगाया गया है, ताकि बिजली की व्यवस्था बेहतर हो।




Comment here