Breaking News

#MUZ : स्वार्थ में वशीभूत बिहार सरकार तुष्टिकरण की पराकाष्ठा को कर रही है पार : रंजन

मुजफ्फरपुर : बिहार शिक्षा विभाग द्वारा बीते दिनों सरकारी स्कूलों में पर्व त्योहारों की छुट्टियों की कटौती के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा ने इस फैसले के विरोध में शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा वहीं शनिवार को जिला मुख्यालय सहित प्रखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का निर्णय लिया है।

हिंदु त्यौहारों की छुट्टी में कटौती किए जाने को लेकर सरकार पर हिंदू विरोधी मानसिकता का आरोप लगाते हुए भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में मिला और इस संबंध में शिक्षा विभाग के फैसले पर अपनी आपत्ति जताते हुए ज्ञापन सौंपा।

मौके पर बिहार शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न पर्व-त्योहारों की छुट्टी कटौती को लेकर जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बिहार सरकार की कार्यशैली पर सवाल करते हुए और सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुआ कहा कि बिहार सरकार हिंदुओं की भावनाओं को लगातार आहत करने का काम कर रही है। बिहार में अब क्या हिन्दू अपने धार्मिक त्यौहार भी नहीं मना सकते हैं ।

उन्होंने कहा कि बिहार शिक्षा विभाग ने हिन्दुओं के महत्वपूर्ण त्योहार रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, कार्तिक पुर्णिमा पर दी जाने वाली छुट्टी को रद्द कर दिया वहीं दीपावली, दुर्गा पूजा के अलावा महापर्व छठ की छुट्टियों में भी कटौती कर दी गई है। पूरे साल स्कूलों में होने वाली 23 छुट्टियों को घटाकर 11 कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्वार्थ में वशीभूत बिहार की सरकार तुष्टिकरण की पराकाष्ठा को पार कर रही है सरकार को ये आदेश तुरंत वापस लेना चाहिए, अन्यथा तुष्टिकरण की राजनीति के प्रणेताओं को बिहार की आम जनता 2024 और 2025 के लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में करारा जवाब देगी।

वहीं विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने इस फैसले को सरकार द्वारा सनातन धर्म के साथ भेदभाव करने की बात कहते हुए सरकार के आदेश को सनातन संस्कृति के खिलाफ बताया। कहा कि हिंदुओं के त्यौहार की छुट्टी रद्द कर सरकार ने हिंदू विरोधी मानसिकता दिखाई है।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला महामन्त्री सचिन कुमार , धर्मेन्द्र साहू, जिला मंत्री धनंजय झा, विस प्रभारी उमेश पांडेय, मनोज कुमार पिन्टू, मोर्चा अध्यक्ष विजय पांडेय, विकास गुप्ता आदित्य, भारत रत्न यादव, प्रकोष्ठ संयोजक आनन्द कृष्ण, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव सहित अमित राठौर , सुरेंद्र ठाकुर, सुकेश कुमार, दिलीप कुमार, सुरेश कुमार, अशोक राय, राजा सिंह मौजूद रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.