Breaking News

मोतिहारी में खुलेआम हुई शराब की बिक्री:मेले में खाने-पीने के स्टॉल के साथ शराब की भी सजी थी दुकान

मोतिहारी में खुलेआम शराब बेचने का एक वीडियो सामने आया हैं। पूर्णिमा के दिन महावीरी झंडा का आयोजन किया गया था। जहां पर कई तरह की दुकानें सजी थी। इस बीच हर तरह की शराब भी उपलब्ध कराई जा रही थी। महावीरी मेले में अन्य दुकानों की तरह ही शराब की भी दुकान सजाई गई थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक झोले में शराब रख कर धंधेबाज उसकी बिक्री कर रहे। मामला मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर भटवालिया गांव का है।

महावीरी झंडा का आयोजन गुरुवार को हुआ था। आयोजन में करीब 7 सौ से अधिक लोग आए हुए थे। मेले में चार-पांच जगहों पर शराब की बिक्री खुलेआम हो रही थी। मेले में पुलिस की भी तैनाती की गई थी। जिसमें एक चौकीदार तैनात थे और एक पदाधिकारी की भी ड्यूटी थी, लेकिन फिर भी पुलिस के नाक के नीच अवैध धंधा चलता रहा। वीडियो सामने आने के बाद 1 शराब तस्कर को फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

शराब की खुलेआम हो रही बिक्री।

वीडियो के आधार पर जांच टीम गठित

वीडियो सामने आने के बाद जांच टीम का गठन हुआ था। एसपी कांतेश मिश्रा ने सुगौली सर्किल इंस्पेक्टर को जांच का जिम्मा सौंपा। मामले में थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने कहा कि गुरुवार को रक्षा बंधन के मौके पर महावीरी झंडा का आयोजन किया गया था। वहां पर पदाधिकारी और चौकीदार की तैनाती की गई थी। वीडियो सामने आया है। जांच की जा रही है। एक शराब तस्कर की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य की पहचान कराई जा रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.