Breaking News

शनिवार के दिन करें ये उपाय, करोड़पति होने से कोई नहीं रोक सकता

Shaniwar Upay: आज शनिवार है, यानी न्याय के देवता शनिदेव को पूजने का दिन. सावन में शनिवार के दिन उपाय करने से  करोड़पति होने से कोई नहीं रोक सकता. सावन में शनि देव की कृपा बरसेगी है.  माना जाता है कि इंसान के हर अच्छे बुरे कार्य का फल शनिदेव ही देते हैं. कहा गया है कि शनिदेव अगर किसी पर गुस्सा हो जाएं तो व्यक्ति को कई प्रकार से घोर परेशानियां हो सकती हैं. इसलिये लोग शनिदेव से काफी डरते हैं और उन्हें खुश करने के तरह – तरह के उपाय खोजते हैं. जिस जातक पर शनि की कृपा हो जाती है उसे छप्पर फाड़ कर धन, यश, प्रतिष्ठा और तो और कोई रंक भी हो तो उसे पल भर में राजा बना देते है. यदि ये क्रोधित हो जाएं तो राजा को भी रंक बनते देर नहीं लगती है. 

शनिवार को क्यों चढ़ाते हैं शनि देव को तेल? इसलिये आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से शनिदेव खुश होते हैं और मन चाहा फल देते हैं. यह उपाय शनिवार को ही किये जाने चाहिये….

ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति शनि देव की कृपा पाने के लिए शनिवार को तेल चढ़ाते है उन्हें साढ़े साती और ढय्या में भी शनि की कृपा प्राप्त होती है. वैसे तो शनिदेव जी को तेल चढ़ाने की कई मान्याताएं है जिसमे से यहाँ पर हम आपको दो प्रचलित मान्यताओ के बारे में बताएंगे.

शनिदेव को अपने महल में कैद किया था रावण

लंकेश्वर रावण अपनी ताकत के दम पर शनिदेव को अपने महल में कैद कर लिया था. माता सीता को ढूंढते हुए जब राम भक्त हनुमान जी लंका पहुंचे तो वहां एक गुफा में देखा कि शनिदेव कैद हुए है.  शनि देव के आग्रह पर उन्होंने रावण की कैद से शनिदेव को मुक्त करवाया और उछाल कर लंका से बहुत दूर फेंक दिया. जिसकी वजह से शनिदेव को काफी  चोटें आईं थी.

हनुमान जी ने शनिदेव के घावों पर सरसों का तेल लगाया

जिसके बाद हनुमान जी ने उनके घावों पर सरसों का तेल लगाया. ऐसा करने से उन्हें दर्द में काफी आराम मिला.  इसके बाद शनिदेव हनुमान जी से  से प्रसन्न हुए. उन्होंने संकट मोचन हनुमान को संकटहर्ता की उपाधि देते हुए वरदान दिया कि भविष्य में जो भी भक्त मुझे सरसों का तेल अर्पित करेगा उसके ऊपर उनकी कृपा हमेशा बनी रहेगी. तब से शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित किये जाने की मान्यता है.

पीपल के पेड़ की पूजा

शनिवार के दिन व्रत रखना बहुत लाभकारी माना जाता है. इस दिन पीपल की विशेष पूजा की जाती है. इस दिन शाम को पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाकर तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए. इससे शनिदेव बहुत प्रसन्न होते हैं. प्रत्येक शनिवार बस इस प्रकार आप पीपल की पूजा कर लें. चमतत्कार फिर आप खुद महसूस करेंगे.

शनिवार के दिन कौवे को रोटी खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं. इसलिए शनिवार को कौवे को खाना जरूर खिलाएं. इससे आपकी बड़ी समस्याओं का समाधान हो जाता है. जीवन में आ रही परेशानियां अपने आप खत्म हो जाती है.

काले कुत्ते खाना खिलाएं

काले कुत्ते को शनि देव का वाहन कहा जाता है. ऐसे में शनिवार को काला कुत्ता दिखने पर उसे रोटी या बिस्किट जरूर खिलान चाहिए. इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और शनि दोष और कष्ट कटते हैं और आपको ऋणों से मुक्ति मिलती है.

शनि रक्षा स्त्रोत का पाठ 

शनिवार को शनि रक्षा स्तोत्र का पाठ करना भी लाभदायक रहता है. इसलिए इस दिन शनि रक्षा स्त्रोत पाठ कर शनि देव से साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष से रक्षा की प्रार्थना करें. इससे शनिदेव आपके सारे दुख दूर करते हैं.

दान पुण्य करें

शनिवार को गरीब या जरुरतमंद लोगों को दान करना बहुत लाभकारी माना जाता है. इस दिन गरीब लोगों को काला छाता, कंबल, उड़द, शनि चालीसा, काला तिल, जूता, चप्पल आदि का दान करें. इन वस्तुओं के दान से शनि देव काफी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सारे दुखों को दूर करते हैं. शनिवार के दिन दान का विशेष महत्व माना गया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.