मुजफ्फरपुर में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (चमकी बुखार) का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। सोमवार को चार और बच्चों में AES की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अबतक जिले में कुल 61 बच्चों में AES की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें 38 बच्चें मुजफ्फरपुर ज़िले के मिले है। वहीं 23 बच्चे अन्य ज़िले के है। इसके साथ ही पीलिया, डायरिया, जुकाम खांसी से भी बच्चे पीड़ित हो रहे है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

डॉ दीपक कुमार – एसकेएमसीएच के अधीक्षक
SKMCH के अधीक्षक डॉ दीपक कुमार ने बताया कि अभी तक हमारे यहाँ 61 मरीज भर्ती हुए है। जिसमे 59 बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। दो बच्चे अभी भर्ती है। सोमवार को चार बच्चे में AES की पुष्टि हुई है। जिसमें मुजफ्फरपुर ज़िले का एक,सीतामढ़ी जिले का दो और पूर्वी चंपारण का एक बच्चा शामिल है।

अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। सब कुछ कंट्रोल में है। सभी दवाएं उपलब्ध है। सभी तरह की व्यवस्था पूर्ण है। सभी डॉक्टर्स पूरी लगन के साथ काम कर रहे है। हमलोग पूरी तरह से तैयार है।




Comment here