Breaking News

सीएम नीतीश को चिराग पासवान का खुला चैलेंज, दम है तो बिहार की किसी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं

पटना: एलजेपी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार में सीएम नीतीश कुमार पर बरसे. चिराग ने नीतीश कुमार को चैलेंज देते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार को हिम्मत है तो बिहार की किसी भी सीट से चुनाव लड़कर. इन्हें बिहार की जनता नकार चुकी है, इसलिए ये लोग बाहर जगह तलाश रहे हैं.

इंडिया गठबंधन में संयोजक बनाने के सवाल पर नीतीश कुमार ने जवाब दिया कि उनकी कोई इच्छा नहीं है इस पर चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन का ही कुछ नहीं बनने वाला है. इंडिया का जो तथाकथित गठबंधन है इसमें उन्होंने हमारे देश का नाम अपनी राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया है. गठबंधन में सिर्फ विरोधाभास दिख रहा है. जिस गठबंधन की नीति नहीं उस गठबंधन को जनता स्वीकार नहीं करेगी.

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में किसी पार्टी के पास विजन नहीं है. बिहार के युवा केंद्र की सत्ता पलटने वाले हैं. केंद्र की नई सरकार को बनाने में 2014 में भी बहुत बड़ा योगदान था. 2019 में जिस तरह 40 में 39 सीट जीतकर आए थे, आने वाले 2023 में उस एक सीट की कसर भी पूरी हो जाएगी. हमलोग 40 में से 40 सीट जीतेंगे.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.