Breaking News

12वीं पास के लिए ड्राइवर के 4000 पदों पर वैकेंसी:SSC ने हिन्दी ट्रांसलेटर के पदों पर निकाली भर्ती,

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम ने ड्राइवर के 4000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार 6 सितंबर तक गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की ऑफिशियल वेबसाइट gsrtc.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटेन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) ने प्रबंधक, महाप्रबंधक, उप प्रबंधक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर, 2023 है। सिलेक्शन होने पर 56,000 रुपए से 2,15,900 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के 277 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 33 हजार से 1 लाख तक सैलरी हर महीने मिलेगी।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वैकेंसी निकाली है। इसके तहत देशभर में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर, सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर समेत 307 पदों पर भर्ती की जाएगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2023 है। सिलेक्शन होने पर 34 हजार 500 रुपए से लेकर एक लाख 42 हजार तक हर महीने सैलरी मिलेगी।

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने 10वीं पास के लिए शोवेल, डंपर ऑपरेटर समेत 338 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 45 हजार रुपए सैलरी मिलेगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.