बोकारो : 20 अप्रैल सोमवार से राज्य के 20 बड़े उद्योग काम करने लगेंगे। इनमें से 6 बोकारो औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के तहत धनबाद, गिरिडीह व बोकारो के हैं। जबकि रांची के 3, रामगढ़ के 2, चाईबासा के 2, सरायकेला खरसवा के 4, जमशेदपुर के 2 तथा गोड्डा का एक प्लांट शामिल है। गृह मंत्रालय के निर्देशों के आलोक में शारीरिक दूरी तथा कोरोना के संक्रमण को रोकने के अन्य उपायों के साथ उत्पादन प्रारंभ किया जा सकता है।

हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों को छोड़कर केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने कृषि, इस्पात, कोयला, बिजली ऑप्टिक फाइबर केबल, कंप्रेसर एंड कंडेंसर इकाइयां, इस्पात और फेरस एलॉय मिल, पावरलूम, पल्प और कागज इकाइयां, उर्वरक, तथा सेज एवं निर्यात से जुड़ी कंपनियों को काम की अनुमति मिली है। ट्रांसफॉर्मर एवं सर्किट व्हीकल, टेलीकॉम इक्विपमेंट व कंपोनेंट और खाद्य एवं पेय पदार्थो से जुड़े उद्योगों के संचालन की अनुमति दी है।





Leave a Reply