बोकारो : कोविड-19 से बचाव तथा मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोकारो जेनरल अस्पताल के ओपीडी एवं स्वास्थ्य केंद्र नये समय सारिणी के अनुसार कार्य करेंगे. इसके तहत स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर- 1, 4, 6, 9 और 12 सप्ताह के दिनों में प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य करते रहेंगे. स्वास्थ्य केंद्र सेक्टर- 5 (सर्व स्वास्थ्य केंद्र)की ओपीडी सेवाएं अगले अधिसूचना तक स्थगित रहेगी. बोकारो जेनरल अस्पताल में जेनरल ओपीडी- 1 दो शिफ्टों में 8 बजे प्रातः से 2 बजे अपराह्न तक तथा अपराह्न 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक बीजीएच के नए ओपीडी ब्लॉक के कमरा संख्या- 104 में कार्य करेगा. जेनरल ओपीडी- 2 बीजीएच के पुराने ओपीडी ब्लॉक के कमरा संख्या-1 में प्रातः 8 बजे से 2 अपराह्न बजे तक और अपराह्न 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक दो शिफ्टों में कार्य करेगा. मेडिसिन को छोड़कर सभी इकाइयों के विशेषज्ञ ओपीडी संबंधित इकाइयों में प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे. मेडिसिन विशेषज्ञ ओपीडी रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पुराने ओपीडी ब्लॉक के कमरा संख्या 4 में संचालित होगा। ओपीडी फार्मेसी दो शिफ्टों में रोस्टर के अनुसार प्रातः 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक और अपराह्न 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक खुली रहेगी. यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी.
बोकारो: बीजीएच व सेक्टरों के स्वास्थ्य केंद्रों का समय बदला, जानें…

Related tags :


Leave a Reply