बोकारो : बोकारो के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा ने प्रभारी एसपी सुजाता कुमारी वीणापाणि से पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि टीम भावना के साथ जिला पुलिस की टीम उग्रवाद व अप’राध पर लगाम लगाएगी। कहा कि वर्तमान स्थिति में लॉक डाउन का पालन कराने के साथ-साथ यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी आदेशों के अनुसार पूरी तरह से कार्य हो। लॉकडाउन का नियम तो’ड़ने वाले दूसरों के अलावा खुद के लिए खतरा बन रहे हैं। लोगों से इसका पूरी तरह से पालन करने का अनुरोध पुलिस करती है। बावजूद इसके नियम तो’ड़ने वाले नहीं मानें तो पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि गुमला, चाइबासा जैसे उग्रवाद प्रभा’वित जिलों में वह काम कर चुके हैं। आर्थिक अ’पराध से लेकर अन्य अपराध की समीक्षा कर पुलिस योजनाबद्ध तरीके से इसे अंजाम देने वालों के खि’लाफ अभियान चलाएगी।
लॉकडाउन का नियम तो’ड़ने वाले से पुलिस विधि सम्मत का’र्रवाई करेगी: SP

Related tags :


Leave a Reply