Breaking NewsDELHI

केजरीवाल का बड़ा ऐलान: कोरोना के खि’लाफ ल’ड़ाई में शामिल कर्मचारी की मौ’त पर दिल्ली सरकार देगी 1 करोड़ रुपये…

राजधानी दिल्ली में अब कोरोना वायरस के खि’लाफ लड़ाई में शामिल किसी भी कर्मचारी की यदि कोरोना के संक्रमण से मौ’त होती है तो दिल्ली सरकार की ओर से उसके परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्र अरविंद केजरीवाल शनिवार को कहा कि अभी तक उसमें स्वास्थ्य कर्मी डॉक्टर नर्स और अस्पताल के सफाई कर्मी ही शामिल थे। अब इसमें टीचर, सिविल डिफेंस कर्मी, पुलिस, समेत वो सभी वो लोग शामिल होंगे जो कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में ड्यूटी कर रहे हैं।
दिल्ली के पुलिसकर्मी, फायरमैन, civil defence जैसे कई लोग कोरोना के ख़िलाफ़ इस लड़ा’ई में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। उनकी सुरक्षा के लिए सावधानियां बरती जा रही हैं, लेकिन अगर कोरोना के कारण उनकी जान चली जाती है, तो हम उनके परिवारों को 1 करोड़ रुपये सहायता राशि देंगे।

केजरीवाल ने बताया कि शुक्रवार को जहांगीरपुरी में एक कंटेनमेंट जोन में एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली में कल 67 नए मामले सामने आए थे। पिछले 3 दिन में कोरोना के मरीजों में कमी आई है, लेकिन हमें अभी भी सतर्क रहना है। कल हमने 2274 सैंपल लिए उसमें 67 केस सामने आए, इसका मतलब बहुत तेजी से कोरोना नहीं बढ़ रहा, दिल्ली में अब 71 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आप सभी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि इस लॉकडाउन के दौरान घरों से ना निकलें, कोरोना से सुरक्षा आपके खुद के हाथ में है।

इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि 71 लाख लोगों को प्रति व्यक्ति 7.5 किलो राशन मिल चुका है। बिना राशन कार्ड के 3.5 लाख लोगों को भी राशन मिल चुका है। सभी ऑटो ड्राइवर, ई रिक्शा, ग्रामीण सेवा, फटाफट सेवा के ड्राइवर के बैंक खातों में 5000 रुपये की सहायता राशि पहुंचना शुरू हो गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.