उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला के सोपोर कस्बे में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के दल पर अचानक से हमला कर दिया जिसमें तीन जवान शही’द हो गए जबकि ड्राइवर समेत दो जवान घा’यल हैं। इससे पहले की सुरक्षाकर्मी संभलते और आतं’कवादियों को जवाब देते, हम’लावर वहां से फ’रार हो गए। हालांकि हमले के कुछ ही मिनटों के बाद सीआरपीएफ, सेना व पुलिस के संयुक्त दल ने घटना स्थल के आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।
आतंकवादियों का यह हमला सोपोर में नूराबाद इलाके में अहद बाबा क्रासिंग के पास हुआ। सीआरपीएफ और पुलिस का संयुक्त दल क्रासिंग पर ड्यूटी पर तैनात था। आतंकवादियों ने घात लगाकर इन सुरक्षाबलों पर अचानक से हम’ला बोल दिया। आतंकवादी गोलियां बरसाते हुए आए और पल भर में वहां से गायब भी हो गए। आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। हम’ले में घा’यल पांचों सीआरपीएफ जवानों को तुरंत उपजिला अस्पताल सोपोर पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार दो जवानों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही द’म तो’ड़ दिया था जबकि तीसरा जवान इलाज के दौरान ज’ख्मों का ताव न सहते हुए श”हीद हो गया। वहीं दो अन्य घा’यल जवानों जिनमें एक सीआरपीएफ का ड्राइवर भी शामिल है, का इलाज चल रहा है।
वहीं डीजीपी पुलिस दिलबाग सिंह ने इस हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि ये सुरक्षाकर्मी रोजाना की तरह सोपोर कस्बे की मुख्य सड़क पर अपने वाहन के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। आतं’कवादियों को शायद इस बारे में पता था और उन्होंने पूरी योजना के साथ इस हमले को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए सर्च ऑप’रेशन जारी है। सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है।



Leave a Reply