BIHARBreaking NewsSTATE

BreakingNews: टीवी, पंखा, कूलर ठीक कराने को घर बुला सकेंगे मिस्त्री, आज से यह व्यवस्था लागू…

घरेलू कामकाज जैसे टीवी, कूलर, पंखा, इनवर्टर की मरम्मत के लिए लोग मिस्त्री बुला सकते हैं, इसके लिए मिस्त्री के पास कंपनी का पास होना जरूरी है .पटना जिला प्रशासन ने इसकी इजाजत दे दी है हालांकि इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना होगा. कार्यस्थल पर काम करने वाले वालों के लिए सैनिटाइजर और साफ-सफाई का ख्याल रखना होगा.

प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में अधिकारियों की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया शनिवार यानी 18 अप्रैल से या व्यवस्था लागू हो जाएगी. आयुक्त ने कहा कि लॉग डाउन में लोगों की जरूरत की चीजें घर में ही आकर मैकेनिक दुरस्त कर दें. लोग इनकी सहायता ले सकते है. कोरोना वायरस का संक्रमण न हो इसके लिए प्रशासन ने लोगों से कहा कि अपने स्तर से भी इसका ख्याल रखें केवल जरूरी चीजों के लिए छूट दी जा रही है ताकि लोगों को प’रेशानी ना हो.जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर सरकारी निर्देश के अनुरूप खाद्य का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके लिए पीडीएस दुकानों की जांच करने पर मशीन का उपयोग कराने तथा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. उन्होंने सोडियम हाइपोक्लोराइट, ब्लीचिंग पाउडर का नियमित रूप से छिड़काव करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से संबंधित भी रणनीति बनाई जाए यह देखना जरूरी है कि किसी तरह से बीमारी का संक्रमण न फैले.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.