BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

बोकारो: सोशल डिस्टेंस की समीक्षा हेतु क्षेत्रवार फ्लाइंग टीम का गठन…

बोकारो : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से अनुपालन किया जाना आवश्यक है। यदि सोशल डिस्टेन्स नही रखा गया तो कोरोना वायरस का प्रसार तेजी से होने से इनकार नहीं किया जा सकता। बोकारो जिले में सोशल डिस्टेंस का क’ड़ाई से स अनुपालन कराना, वैसे व्यक्ति जिनके पास कार्ड नही है और वे निर्धन है उनको खाद्यन्न आपूर्ति की समीक्षा, प्रभावित क्षेत्रों/सामान्य क्षेत्रो में जन वितरण प्रणाली सम्बन्धी खाद्यन्न वितरण की समीक्षा हेतु क्षेत्रवार फ्लाइंग टीम का गठन किया गया है जिसके तहत :- श्रीशशिप्रकाश_झा, अपर नगर आयुक्त को चास प्रखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

श्रीसंदीप कुमार, सचिव बियाडा बोकारो को गोमिया प्रखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।श्रीराकेशकुमार_सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी को नावाडीह प्रखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।श्रीसंतोषकुमार_गर्ग, जिला परिवहन पदाधिकारी को पेटरवार प्रखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।श्रीजयंतजेरोम_लकड़ा, कार्यपालक दंडाधिकारी बोकारो को कसमार प्रखंड क्षेत्र आवंटित किया गया है।श्रीदेवेशगौतम जिला योजना पदाधिकारी को बालीडीह, सिवनडीह, ऋतुडीह, बारी कोऑपरेटिव, कोऑपरेटिव कॉलोनी, सेक्टर-1, 2 एवं सेक्टर 12 की जिम्मेदारी दी गई है।श्रीजेम्ससुरीन भूमि सुधार उप समाहर्ता को चंद्रपुरा प्रखंड की जिम्मेदारी दी गई है।श्रीमतीमनीषावत्स, कार्यपालक दंडाधिकारी को चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।श्रीप्रभासदत्ता, कार्यपालक दं’डाधिकारी बोकारो को जरीडीह प्रखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।श्री_राजशेखर जिला पंचायत पदाधिकारी को बेरमो प्रखंड क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है

श्रीप्रवीणरोहितकुजूर कार्यपालक दंडाधिकारी चास को सेक्टर-3, 4, 5, 6, 8, 9 एवं 11 क्षेत्रो की जिम्मेदारी दी गई है।फ्लाइंगटीमकेकार्य :

फ्लाइंग टीम अपने-अपने क्षेत्रों में दिनांक- 18.04.2020 के पूर्वाहन 08:00 बजे से अवंटित क्षेत्र स्थित हाट/बाजार, राशन दुकान, कोटोंटाइन सेंटर का स्थलीय निरीक्षण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, दाल भात केंद्रों का निरीक्षण, आईभीआर के माध्यम से दर्ज की गई शिकायतों/जिला नियंत्रण कक्ष के द्वारा उपलब्ध शिकायतों की समीक्षा एवं भीड़-भाड़ वाले विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर सोशल डिस्टेंस का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले आमजनों के विरुद्ध नियम संगत आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज किये जाने को कहा गया है। सभी फ़्लाइंग टीम के साथ पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। जिला प्रशासन का मकसद है और आमजनों से अपील भी कर रहा है कि आप सभी अपने-अपने घरों में रहें सुरक्षित रहें। कोरोना संक्रमण को हटाने में प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.