Breaking NewsNational

Coronavirus Tablighi Jamaat: देशभर में 1200 जमाती कोरोना पॉजिटिव, सबसे ज्यादा दिल्ली में…

मरकज में मार्च महीने आने वाले 1200 जमातियों की रिपोर्ट अब तक कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्य सरकारें लगातार इस मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस से साझा कर रही हैं। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक 28 मार्च से पहले देश के विभिन्न राज्यों में गए जमातियों के बारे में दिल्ली पुलिस को जानकारी मिली है। इसमें जो भी जमाती कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं, उनकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी जा रही है।

यहां पर बता दें कि मामला सामने आने पर 28 से 31 मार्च के दौरान तब्लीगी मरकज से 2300 जमाती निकाले गए थे। इसके बाद दिल्ली के विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य इलाकों, मस्जिद व मदरसों में छिपे करीब 1300 जमातियों को दिल्ली पुलिस ने ढूंढ़ निकाला था। इनमें जो कोरोना पॉजिटिव मिलने उन्हें भर्ती करा दिया गया था। अन्य सभी को क्वारंटाइन किया गया है।

उधर संभल, उत्तर प्रदेश से पुलिस ने दिल्ली पुलिस को जानकारी दी कि जमात में शामिल होकर वहां पहुंचे 6 जमाती पॉजिटिव मिले हैं। मुरादाबाद पुलिस ने बताया कि वहां पहुंचे 8 लोग पॉजिटिव मिले हैं। तीन मई को समर्पण कर सकता है साद तब्लीगी मरकज मामले में फरार चल रहे मौलाना मुहम्मद साद व अन्य छह मौलाना समर्पण कर सकते हैं। दरअसल यह सभी लोग 28 मार्च को मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद से ही क्राइम ब्रांच के हाथ नहीं लगे है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब साद ने बिचौलिये के माध्यम से दिल्ली पुलिस को सूचना भेजी है कि वह 3 मई साथियों के समर्पण कर देगा। हालांकि, दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने इस तरह की जानकारी से इन्कार किया है। पहले ऐसा माना जा रहा था कि 14 अप्रैल के बाद पुलिस इन सातों को गिरफ्तार कर लेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.