बोकारो : उपायुक्त श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता में गोपनीय शाखा में जिले के आईएमए बोकारो एवं चास के सदस्य डॉक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की गई। उपायुक्त ने सभी डॉक्टरों तथा नर्सिंग अस्पतालों के प्रबंधकों से अपील की आने वाले दिनों में बोकारो वासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु इनकी अहम भूमिका है अतः अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन मानव सेवा भाव से निजी डॉक्टर तथा निजी नर्सिंग अस्पताल प्रबंधक करें ताकि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधा प्रदान किया जाए। सरकार के आदेशानुसार आने वाले दिनों में निजी डॉक्टरों, निजी अस्पताल तथा नर्सिंग होम को लॉक डाउन से मुक्त किया जाएगा ताकि जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ सुविधा मिल सके।

उप विकास आयुक्त श्री रविरंजन मिश्रा ने कहा कि जिले में लॉक डाउन के दौरान पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आगामी दिनों में मिले इसके लिए सरकारी तथा निजी अस्पतालों तथा डॉक्टरों से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द प्रक्रिया आरंभ करने की पहल की जा रही है। मौके पर सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने बताया कि जिला वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने हेतु पर्याप्त संख्या में डॉक्टर तथा नर्सिंग अस्पताल हैं इन सभी को चिन्हित कर उपायुक्त महोदय के आदेश के बाद लॉक डाउन से मुक्त कर मानव सेवा भाव से स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करने हेतु पहल करने की कवायद की जाएगी। समीक्षा बैठक के दौरान डॉ अनुराग श्रीवास्तव, डॉ मीतू सिंह, डॉ सुरेंद्र कुमार सहित आईएमए बोकारो एवं चास के सदस्य डॉक्टर उपस्थित थे।



Leave a Reply