Breaking News

आशुतोष साही ह’त्‍याकां’ड से हिला पुलिस मुख्‍यालय, अपडेट लेने मुजफ्फरपुर पहुंचे ADG


संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर :
 जमीन कारोबारी आशुतोष साही समेत तीन लोगों की हत्या ने राजनीति गलियारे से लेकर पुलिस मुख्यालय तक को हिला कर रख दिया है। तिहरा हत्‍याकांड की जांच के लिए मुख्यालय से एडीजी ऑपरेशन सुशील मान सिंह खोपड़े बुधवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे।

इसके साथ ही रेंज आईजी कार्यालय में आशुतोष हत्याकांड की समीक्षा बैठक कर रहे है। बैठक में रेंज आईजी पंकज सिन्हा, एसएसपी राकेश कुमार, नगर डीएसपी राघव दयाल और नगर थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल है। बैठक में आशुतोष हत्याकांड में पुलिस व एसटीएफ की अब तक की कार्रवाई की समीक्षा कर अपडेट लेंगे।

इसके साथ ही तिहरा हत्याकांड में कॉल डिटेल समेत जुटाए गए तमाम सबूतों को देखा जाएगा। इसके बाद अन्य बदमाशों व हत्या के साजिशकर्ता समेत संलिप्त लोगों पर कार्रवाई को लेकर विशेष रणनीति के तहत अभियान चलाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

बताया गया है कि बैठक में जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के साथ सक्रिय बदमाशों पर नकेल कसने के बिंदु पर भी रणनीति बनेगी। संभावना जताई जा रही कि वे आशुतोष शाही हत्याकांड के घटनास्थल पर भी जाएंगे। साथ ही पीड़ित परिवार से भी मिल सकते है।

बैंक लूट कांड की भी करेंगे समीक्षा

इसके अलावा बैठक में इसी महीने मीनापुर थाना क्षेत्र के गोरीगामा में हुई उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा से करीब पौने दस लाख रुपये लूट समेत जिले की अन्य अनसुलझी बड़ी घटनाओं की भी एडीजी के द्वारा समीक्षा की जाएगी।

बता दें कि मीनापुर बैंक लूट मामले में भी मामला दर्ज करने के बाद से पुलिस की कार्रवाई शिथिल पड़ गई है। नतीजा अब तक लुटेरे गिरफ्त से बाहर है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.