पीपल के पत्ते- हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार और शनिवार के दिन बजरंगबली को 11 पीपल के पत्ते अर्पित करें. ऐसा करने से घर में चल रही आर्थिक तंगी दूर होती है. ध्यान रखें कि ये पत्ते खंडित नहीं होने चाहिए.
पीपल के पत्तों की माला- मंगलवार और शनिवार के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पीपल के 11 पत्ते तोड़ लें. ये पत्ते कहीं से भी कटे और फटे नहीं होने चाहिए. इन पत्तों में कुमकुम और चावल से श्रीराम लिखें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. इसके बाद इन पत्तों की माला बनाएं और हनुमान जी को अर्पित करें.
नारियल का उपाय- मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में नारियल लेकर जाएं. फिर अपने सिर से 7 बार वार कर इसे हनुमान जी के सामने फोड़ दें.




Leave a Reply